मुझे पार्टी की तरफ से कोई चेतावनी नहीं मिली : मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

मुझे पार्टी की तरफ से कोई चेतावनी नहीं मिली : मांझी

i-did-not-get-any-warning-manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मुझे पार्टी की तरफ से कोई चेतावनी नहीं मिली है। लेकिन में जरूर पार्टी के आलाकमान से इस बारे में बात करूंगा। मैं आपको बता दूं की मीडिया मेरे बयानों को गलत तरीके से पेश कर रही है।

उक्त बातें मांझी ने शुक्रवार कही थी। बिहार सीएम पार्टी के महासचिम केसी त्यागी के उस बयान पर सफाई दे रहे थे, जिसमें त्यागी ने कहा था कि मांझी को अंतिम मौका दिया जा रहा है। वह अपनें विवादित बयानों से बाज आएं नहीं तो पार्टी की तरफ से उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इन सबसे पहले भी गुरूवार को पार्टी अध्यक्ष शरद यादव की हां में हां मिलाते हुए त्यागी ने कहा कि मांझी सार्वजनिक स्थलों पर विवादित बयान न दें। इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं: