सीमा विवाद सुलझाने में वक्त लगेगा: चीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 नवंबर 2014

सीमा विवाद सुलझाने में वक्त लगेगा: चीन

भारत में नियुक्त चीन के राजदूत ली युचेंग ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता है, लेकिन इसमें वक्त लगेगा। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए ली ने इस बात का भी जिक्र किया कि अगले पांच साल में भारत में विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं में चीन की योजना 20 अरब डॉलर का निवेश करने की है।

सीमा विवाद पर ली ने कहा कि चीन इस पर पारस्परिक रूप से स्वीकार्य एक सामधान पाने को लेकर आश्वस्त है। लद्दाख स्थित पांगोंग झील में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम इन मुद्दों का हल वार्ता और बातचीत के जरिए करने पर आगे बढ़ेंगे। इनका हल करने के लिए बस हमें वक्त की जरूरत है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम दोनों पक्षों की संयुक्त कोशिशों के जरिए इससे बाहर निकलने का अपना रास्ता निकाल सकते हैं।

व्यापार सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र की पहचान एक ऐसे अहम क्षेत्र के रूप में की है जहां दोनों देश सहयोग कर सकते हैं। भारत चीनी उद्यमों के साथ सहयोग कर चौबीसों घंटे बिजली पा सकता है। उन्होंने कहा कि एक चीनी आईटी कंपनी ने भारत में 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं, पर कृषि सहित विभिन्न क्षेत्र भी चीनी बाजार तक बेहतर पहुंच स्थापित कर सकते हैं। भारत 50 लाख चीनी पर्यटकों को आकर्षित कर अपना राजस्व बढ़ाने की भी उम्मीद कर सकता है।

चीनी राजदूत ने कहा कि दोनों ही देशों की इच्छा रणनीतिक साक्षेदारी तक पहुंचने और उसे कायम रखने की है। ली एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग पर एक गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। एपेक 2014 इकोनॉमिक लीडर्स वीक आज बीजिंग में शुरू हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: