पूर्व केंद्रीय मंत्री जीके वासन तमिल मनीला कांग्रेस में फिर से जान डालने जा रहे हैं. वासन ने कहा है कि इसके चलते वह कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे रहे हैं जबकि कांग्रेस ने कहा है कि इस घोषणा के बाद पार्टी ने उन्हें बर्ख़ास्त कर दिया है. वासन ने चेन्नई मे पत्रकारों से हुई बातचीत में बताया, ''मैंने फ़ैसला लिया है कि मेरा राजनीतिक रास्ता अब अलग होगा.''
वासन ने ये क़दम तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ज्ञानदेसिकन के इस्तीफ़े को मंज़ूर कर उस पद पर इलांगोवन की नियुक्ति के बाद उठाया.
कहा जा रहा है कि ज्ञानदेसिकन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी में अपनी उपेक्षा के चलते नाराज़ चल रह थे. वासन शुक्रवार को ज्ञानदेसिकन के समर्थन में उतर आए थे. 2002 में वासन अपने पिता जीके मूपनार की बनाई तमिल मनीला कांग्रेस के विलय के साथ कांग्रेस का हिस्सा बने थे. कांग्रेस के लिए तमिलनाडु में ये बड़ा झटका है क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के बाद से पार्टी संभलने की कोशिश कर रही है मगर वह महाराष्ट्र और हरियाणा में भी सत्ता से बाहर हो चुकी है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें