एक तिहाई महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार : विश्व स्वास्थ्य संगठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

एक तिहाई महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार : विश्व स्वास्थ्य संगठन

a-third-of-women-globally-victims-of-domestic-violence
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के शुक्रवार को प्रकाशित सिलसिलेवार रिसर्च के मुताबिक घरेलू हिंसा को रोकने की मौजूदा कोशिशें अपर्याप्त हैं क्योंकि दुनिया भर की एक तिहाई महिलाओं का फिजिकल हरैशमेंट होता है। 10 करोड़ से 14 करोड़ महिलाएं खतना से पीड़ित हैं और करीब 7 करोड़ लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले अक्सर उनकी मर्जी के खिलाफ कर दी जाती है।

रिसर्च में कहा गया है कि करीब 7 प्रतिशत महिलाएं अपने जीवन काल में रेप का शिकार होने के जोखिम का सामना करती हैं। संघर्ष और मानवीय संकट के दौरान होने वाली हिंसा का पीड़िताओं के फिजिकल व मेंटल हेल्थ पर गंभीर असर पड़ता है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन की प्रफेसर शेरलोट वाट्स ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को जादू की कोई छड़ी खत्म नहीं कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: