गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे बराक ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे बराक ओबामा

president-obama-accepts-pm-modis-republic-day-invite
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता दिया, जिसे अमेरिकी नेता ने स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी है। मोदी ने ट्वीट किया, 'इस गणतंत्र दिवस, हमें एक दोस्त के यहां होने की उम्मीद है..राष्ट्रपति ओबामा को मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह की शोभा बढ़ाने का न्यौता दिया है।' यह पहला मौका होगा, जब अमेरिका का कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेगा।

वहीं ओबामा द्वारा यह न्यौता मंजूर किए जाने की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति की यात्रा पर प्रेस सचिव ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के न्यौते पर राष्ट्रपति नई दिल्ली में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने जनवरी 2015 में भारत जाएंगे।' 'यह पहला मौका होगा जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का गौरव मिलेगा, जो भारतीय संविधान के लागू होने का पर्व है।' उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी को मजबूत करने और इसका विस्तार करने के लिए प्रधानमंत्री और भारतीय अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।'

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने सितंबर महीने में अमेरिकी दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में लगातार दो दिन राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात थी। इस दौरान भी उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया था। वहीं इस महीने के शुरू में मोदी म्यांमार में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ओबामा से मिले थे। ओबामा मोदी को 'ए मैन ऑफ एक्शन' कहकर उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: