नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पूर्वी प्रांत में संदिग्ध बोको हराम विद्रोहियों के हमले में कम-से-कम 45 लोगों की मौत हो गई। माफा स्थानीय सरकार के कार्यवाहक अध्यक्ष शेटिमा लावान ने गुरुवार को बताया कि यह हमला बुधवार को बोर्नो राज्य के माफा क्षेत्र में अजाया कुरा गांव में हुआ।
गांव के प्रमुख मल्लम बुलामा ने बताया कि हमलों के खत्म होने के बाद 45 शव मिले हैं। माफा, बोर्नो राज्य की राजधानी से सड़क मार्ग से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और आसपास के क्षेत्रों में इस्लामी विद्रोही अक्सर हमला करते रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें