- 50 रुपया जुर्माना वसूले जाने और 100 प्रतिशत अटेंडेस के खिलाफ ए.आई.एस.एपफ. के छात्रों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, प्राॅक्टर से हुई छात्रों की तीखी झड़प।
- राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप की मांग, आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहे विश्वविद्यालय प्रशासन।
पटनाः- आज आॅल इंडिया स्टूडेन्ट्स पफेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर पटना विश्वविद्यालय मंे आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पहले छात्रांे का जुलूस दरभंगा हाउस से निकलकर पटना काॅलेज होते हुए पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचा। छात्रों का प्रदर्शन 50 रुपया जुर्माना वसूले जाने, 100 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने, लोकतांत्रिक ढंग से छात्रा संघ चुनाव कराने, केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटा खोलने, दूर शिक्षा निदेशालय ;पटना वि.वि.द्ध में बंद पड़े स्नातकोत्तर की पढ़ाई अविलम्ब शुरु करने, छात्रों पर से पफर्जी मुकदमा वापस लेने, कैंपस प्लेसमेंट सेल की व्यवस्था करने, छात्रा-छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी करने, तमाम काॅलेजों व विभागों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने तथा शिक्षक कर्मचिारयों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर था। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन मेनगेट में ताला जड़ दिया। मेन गेट में तालाबंदी को देखते हुए छात्रा और आक्रोशित हो गए और छात्रा मेनगेट के पास ही ध्रने पर बैठ गए। करीब 1 घंटे बाद प्राॅक्टर नजमुज जमाॅ छात्रों के पास आए तब छात्रों ने एक स्वर मंे कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को परेशान करना बंद करे और ऐसे पफैसले जो छात्रों के विरु( है उसे अविलंब वापस ले। प्राॅक्टर ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति ही सिपर्फ पफैसला ले सकते हैं हमें पफैसला लेनेा का कोई अध्किार नहीं है। जब कुलपति आएंगे तब उनसे इन मसलों पर बात किया जाएगा।
प्ैथ् के राज्यकार्यकारिणी सदस्य, आकाश गौरव ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति की जागीर बन कर रह गयी है। जहाँ रोज पर रोज कुलपति अलोकतांत्रिक पफैसला लेते हैं, विश्वविद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और कुलपति को विदेश यात्रा से पफुर्सत नहीं है। हम कुलपति को चेतावनी भरे शब्दों में कहना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में ।प्ैथ् आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और ऐसे कुलपति को पटना विश्वविद्यालय से खदेड़ने का काम करेगा। वहीं राज्यपाल से पटना विश्वविद्यालय मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। प्रदर्शन में पटना जिला सचिव रूपेश सिंह, अध्यक्ष महेश कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार पटना विश्वविद्यालय सचिव मो. हदीस, उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, अविनाश, सुशील उमाराज, मुरारी, गोबिन्द, सुमित, मुकेश, पवन सहित दर्जनों छात्रा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें