कालाधन विश्व शांति में खलल पैदा कर सकता है : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

कालाधन विश्व शांति में खलल पैदा कर सकता है : मोदी

black-money-can-destabilise-world-peace-pm-modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगाह किया है कि कालाधन विश्व शांति और सद्भाव को अस्थिर कर सकता है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक देशों का यह दायित्व बनता है कि वे इस बुराई से मिलकर लड़ें, क्योंकि इसका असर केवल किसी देश विशेष तक सीमित नहीं रहता है। जी-20 बैठक में भाग लेने के स्वदेश लौटने के एक दिन बाद मोदी ने एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत ने कालेधन के होने और उसको वापस लेने के मुद्दे को विश्व समुदाय के समक्ष प्रमुखता के साथ रखा।

मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि विश्व समुदाय ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया है, क्योंकि यह ऐसा मुद्दा है, जिसका असर किसी एक देश विशेष तक सीमित नहीं रहता है। उन्होंने आगाह किया, कालेधन का खतरा विश्व शांति और सौहार्द में खलल डाल सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, कालेधन के साथ आतंकवाद, मनी लांड्रिंग और मादक पदार्थों की तस्कारी का खतरा भी जुड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: