ई.व्ही.एम. का किया गया रेंडमाईजेशन
नगर पालिका बालाघाट के अध्यक्ष एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए आगामी 28 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए आज 22 नवम्बर को ई.व्ही.एम. का रेंडमाईजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री व्ही. किरण गोपाल, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक द्वय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कापसे, सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री डी.एस. परस्ते एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष नगरीय क्षेत्र बालाघाट के 79 मतदान केन्द्रों के लिए ई.व्ही.एम. का रेंडमाईजेशन किया गया। कम्प्यूटर में एक विशेष साफ्टवेयर के द्वारा इस प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। इस प्रक्रिया के द्वारा तय हो गया है कि किस नम्बर की कंट्रोल यूनिट तथा अध्यक्ष व पार्षद की बेलेट यूनिट किस नम्बर के मतदान केन्द्र में जायेगी। रेंडमाईजेशन की इस प्रक्रिया के बाद ई.व्ही.एम. की सीलिंग का कार्य किया जायेगा। नगर पालिका वारासिवनी एवं कटंगी की ई.व्ही.एम. का रेंडमाईजेशन भी पूर्ण कर लिया गया है।
पंचायत एवं बिजली के अदेय प्रमाण, पत्र नहीं देने पर निरस्त होंगे नाम निर्देशन-पत्र
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन–पत्र के साथ पंचायत एवं विद्युत वितरण कंपनी के बकाया (डफ््यूज) के अदेय प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। नाम निर्देशन-पत्र के साथ अदेय प्रमाण-पत्र नहीं देने पर इसे निरस्त कर दिया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया कि पंचायतों के बकाया के अदेय प्रमाण-पत्र निर्वाचन घोषणा के पूर्व के वित्तीय वर्ष तक का प्रस्तुत करना होगा। ग्राम पंचायत के लिए सचिव, जनपद और जिला पंचायत के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में अदेय प्रमाण–पत्र जारी किया जायेगा। अभ्यर्थी द्वारा जिस पंचायत के लिए नाम निर्देशन–पत्र भरा जा रहा है, उसका और यदि पूर्व में किसी पंचायत का पदाधिकारी रहा है तो, उसका भी अदेय प्रमाण–पत्र देना होगा। आयोग द्वारा इस संबंध में अभ्यर्थियों के लिए सुविधा केन्द्र बनाये जाने के निर्देश भी दिये गए हैं। इसी तरह सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य में अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन–पत्र के साथ मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल या उसकी उत्तरवर्ती कंपनियों को देय समस्त बकाया का अदेय प्रमाण-पत्र निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के माह के एक तारीख से 6 माह पूर्व की देय राशि के संबंध में देना होगा। यदि आयोग द्वारा दिसम्बर माह में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाती है, तो एक जून 2014 की स्थिति में समस्त विद्युत देयकों का अदेय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अदेय प्रमाण–पत्र संवीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्रमाण-पत्रों के लिए प्रत्येक विद्युत वितरण केन्द्र और पंचायत स्तर पर व्यवस्था करने को कहा गया है।
ओपन स्कूल परीक्षा कक्षा 10 वीं एवं 12वीं परीक्षाएँ, 13 दिसम्बर 2014 से होंगी प्रारंभ
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम अनुसार ओपन स्कूल की 10 एवं 12 वीं की परीक्षा 13 दिसम्बर 2014 से 08 फरवरी 2015 तक पूर्व से जिला मुख्यालय पर निर्धारित 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। ओपन स्कूल की हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा के 2728 व पूरक परीक्षा के 1171 तथा हाईस्कूल मुख्य परीक्षा के 4865 व पूरक परीक्षा के 1921 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला पटले ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कुल 17 केन्द्र बनाये गये है । इन केन्द्रों में केन्द्र क्रमांक 3701 शा.म.ल.बा.क.उ.मा.वि. बालाघाट, 37014 शा. उत्कृष्ट वि. बालाघाट, 37015 म.गा.न.पा.उ.मा.वि. बालाघाट, 37016 शा.वि.रा.दु.उ.मा.वि. बालाघाट, 37017 शास. हाईस्कूल बालक बूढ़ी, 37018 बालाघाट इंग्लिश स्कूल, 37019 विवेक ज्योति उ.मा.वि. बालाघाट, 37020 दादाबाड़ी उ.मा.वि. बालाघाट, 37021 द बालाघाट पब्लिक स्कूल बालाघाट, 37022 सरस्वती उ.मा.वि. बालाघाट, 37023 चित्रगुप्त ज्ञानपीठ उ.मा.वि. बालाघाट, 37024 ज्ञानदीप उ.मा.वि. नर्मदा नगर बालाघाट, 37025 डॉ. राधाकृष्णनन उ.मा.वि. बालाघाट, 37026 अरबन उ.मा.वि. बालाघाट, 37028 अशोक विद्यापीठ सरेखा बालाघाट, 37029 कमला उ.मा.वि. बूढ़ी बालाघाट शामिल है । केन्द्र क्रमांक 37029 कमला उ.मा.वि. बूढ़ी बालाघाट में क्षमता से अधिक छात्र संख्या बंटित होने के कारण शास. आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान बूढ़ी बालाघाट में केन्द्र क्रमांक 37029 की बैठक व्यवस्था की गयी है । गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्राध्यक्ष शासकीय डाकघर बालाघाट से प्राप्त करेगें ।
साइंस सर्किल आकलन परीक्षा का पंजीयन 30 नवम्बर तक
साइंस सर्किल म. प्र. द्वारा केरियर गाइडेंस प्रतिभा खोज एवं प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत 4 जनवरी 2015 को आयोजित राज्य स्तरीय आकलन परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत पंजीयन की सुविधा प्रारम्भ की गई है। जिन विद्यार्थियों का संस्था के माध्यम से पंजीयन नही किया गया है , वे 30 नवम्बर 2014 तक शास. वीरांगना रानी दुर्गावती उ. मा. वि. बालाघाट में पंजीयन करा सकते है। आकलन परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक विज्ञान विषय के छात्र-छात्राएॅ सम्मिलित हो सकते है। साइंस सर्किल द्वारा चयनित प्रतिभागियों के लिए नगद पुरस्कार, मोमेंटो , प्रमाण पत्र के अतिरिक्त केरियर पाइंट कोटा द्वारा 47 लाख रूपये की स्टॅडी स्कॉलरसीप का प्रावधान किया गया है। टॉपर छः प्रतिभागियों को निःशुल्क कोचिंग केरियर पाइंट कोटा में प्रदान की जावेगी। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के लिए साइंस सर्किल कॉम्पिटिटिव लाइ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें