पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 नवम्बर)

प्रेक्षक ने अजयगढ में किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

panna news
पन्ना 22 नवंबर 14/नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री एम.एल. द्विवेदी ने अजयगढ नगर परिषद चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण कक्ष, कन्ट्रोल रूम तथा मतगणना केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र में सुरक्षा के पूरे प्रबंध करें। इनमें आवश्यक बेरीकेटिंग कराएं। मतगणना केन्द्र में केवल अनुमति प्राप्त व्यक्ति ही प्रवेश करेंगे। मतगणना केन्द्र में पत्रकारों के लिए अलग से मीडिया सेन्टर बनाएं। निरीक्षण के समय तहसीलदार अजयगढ डी.डी. सुमन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद रिछारिया तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले आज करेंगी उद्घाटन

पन्ना/भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 22 से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती चंद्रप्रभा मंटु तिवारी के कार्यालय का उद्घाटन 23 नवंबर को मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले करेंगी। उद्घाटना समारोह गांधी चैक में शाम 6 बजे से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहन लाल कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 22 के सम्मानीय नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद पद की उम्मीदवार श्रीमती चंद्रप्रभा ने वार्ड के निवासियों तथा आम नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समारोह में मंत्री सुश्री मेहदेले द्वारा भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: