पंजाब में पाकिस्तान सीमा के पास आत्मघाती हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 नवंबर 2014

पंजाब में पाकिस्तान सीमा के पास आत्मघाती हमला

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार शाम जबरदस्त आत्मघाती बम हमले के बाद उस क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अलर्ट पर रखा गया है। आत्मघाती हमले में कम से कम 55 लोग मारे गए।

बीएसएफ के प्रमुख डीके पाठक ने बताया कि बीएसएफ को करीब एक पखवाड़े पहले सूचना मिली थी कि बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी के दौरान आतंकवादी संगठन हमले को अंजाम दे सकते हैं। हर रोज सूर्यास्त से पहले दोनों देशों की सीमा की रक्षा करने वाले बल बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर तीन दिनों के लिए वाघा सीमा पर बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। 

पाठक ने बताया, ‘हम इस इलाके में पहले ही अलर्ट थे क्योंकि हमें कुछ दिनों पहले ही सूचना मिली थी कि इस इलाके को निशाना बनाया जा सकता है। अब जब धमाका हो गया है तो हमने इस सीमा पर अपनी इकाइयों को भी अलर्ट कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि उनके बल की तरफ से उन्हें बताया गया है कि वाघा सीमा से करीब 500 मीटर की दूरी पर धमाका हुआ। पाठक ने कहा, ‘पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुरूआत में हमें बताया कि चाय की एक दुकान पर सीलिंडर में धमाका हुआ पर अब पता चला है कि यह एक फिदायिन हमला था। असल वजहों के बारे में अभी हमें नहीं पता।’  

कोई टिप्पणी नहीं: