कश्मीर में लश्कर के चार आतंकवादी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 नवंबर 2014

कश्मीर में लश्कर के चार आतंकवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले से आज लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके मॉड्यूल को नष्ट कर दिया . पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सोपोर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है . यह मॉड्यूल सोपोर में हथगोले से हुए हमले में संलिप्त था .’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान सोपोर के नौपुरा निवासियों तौसीफ अहमद डार, माजिद गुल्जार, तौसीफ अहमद डार और नमीज अहमद यातू के तौर पर हुई है . प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से दो हथगोले बरामद हुए हैं . उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मॉड्यूल ने 16 अक्तूबर को नौपोरा में एक मकान पर हथगोला फेंका था . पिछले एक सप्ताह में घाटी में तीन मॉड्यूल नष्ट किए गए हैं जिनमें से दो सोपोर जिले में थे .

कोई टिप्पणी नहीं: