आतंकी संगठन आईएसआईएस का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से आईएस ने हृदय विदारक वीडियो जारी किया है. आईएस द्वारा जारी किए गए सातवें वीडीयो में ब्रिटिश बंधक जॉन कैंटली ने अमेरिका की नाकाम कोशिशों के बारे में खुलासा किया है. इस बार भी वह नारंगी कपड़ों में संदेश देते नजर आ रहे हैं.
करीब नौ मिनट वाले इस वीडियो में बंधक कैंटली ने दावा किया है कि अमेरिका जुलाई में बंधकों को छुड़वाने में पूरी तरह से नाकाम रहा है. उनकी कार्रवाई से पहले ही आईएसआईएस के आतंकियों ने सभी बंधकों को अन्य जगह भेज दिया था. उन्होंने बताया कि अमेरिका के इस कदम में डेल्टा फोर्स कमांडो, ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सहित कई लड़ाकू जेट विमान मुख्य रूप से शामिल थे और उनका प्रयास भी काफी जोरदार था, लेकिन वह वहां थे ही नहीं. कैंटली आगे कहते हैं, 'मुझे भी अन्य बंधकों की तरह मार दिया जाएगा. मैं तब तक ही बोल पाऊंगा, जब तक आतंकी मुझे जीवित रखेंगे.'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें