केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पड़ोसी देश दाऊद इब्राहिम को पनाह दे रहा है और दाऊद वर्तमान में पाक-अफगान सीमा पर रह रहा है। राजनाथ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाना चाहता है लेकिन लगता है इस्लामाबाद नई दिल्ली से दोस्ताना संबंध रखने का इच्छुक नहीं है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान 2008 के मुंबई में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे लोगों को दंडित करने के लिए पहल नहीं कर रहा है और वहां इन मामलों का मुकदमा बहुत धीमी गति से चल रहा है। दाऊद इब्राहिम के बारे में उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में रह रहा है और भारत के आग्रह के बावजूद पाकिस्तान उसे भारत को सौंप नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत आए, हमारे प्रधानमंत्री ने उनसे दाउद को सौंपने को कहा. हम इसका दबाव बनाए हुए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हालांकि अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाना चाहता है, कभी कभी, कुछ पड़ोसी कुछ ऐसे काम में लिप्त हो जाते हैं जिनका कूटनीतिक तौर पर विरोध जताने की जरूरत पड़ती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें