ओबामा के दौरे की तैयारियों के लिए भारत आएंगी निशा बिस्वाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

ओबामा के दौरे की तैयारियों के लिए भारत आएंगी निशा बिस्वाल

nisha-biswal-to-visit-india-to-lay-ground-work-for-obama-trip
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जनवरी 2015 के ऐतिहासिक भारत दौरे से पहले उसकी तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए शीर्ष भारतीय-अमेरिकी राजनयिक निशा बिस्लाव अगले हफ्ते भारत आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर ओबामा भारत में 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा बिस्वाल आंतरिक बातचीत और द्विपक्षीय बैठकों के लिए भारत जाएंगी।' विदेश विभाग का यह फैसला वाइट हाउस की ओर से की गई घोषणा के बाद आया है, जिसमें उसने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर राष्ट्रपति जनवरी 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने भारत जाएंगे।

अपने 23 नवंबर से पांच दिसंबर की यात्रा के दौरान बिस्वाल 18वें वार्षिक दक्षेस सम्मेलन के पर्यवेक्षक राष्ट्र अमेरिका की प्रतिनिधि के रूप में काठमांडू भी जाएंगी। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी दक्षेस देशों के नेता भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: