जिले में प्रथम चरण में षांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न, 5 नगरीय निकायों में 78 प्रतिषत हुआ मतदान
छतरपुर/28 नवम्बर/नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के तहत आज जिले में षांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिले के 5 नगरीय निकायों छतरपुर, बारीगढ़, राजनगर, सटई एवं हरपालपुर में आज मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 78 प्रतिषत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सबसे अधिक मतदान सटई नगर पंचायत में हुआ, जहां मतदान का कुल प्रतिषत 85.44 रहा। यहां पर पुरूष मतदान का प्रतिषत 85.55 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 85.32 रहा। सबसे कम मतदान छतरपुर नगर पालिका में हुआ। जहां मतदान का प्रतिषत 69.81 प्रतिषत रहा। यहां पर पुरूष मतदान का प्रतिषत 71.12 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 68.34 रहा। नगर पंचायत बारीगढ़ में मतदान का प्रतिषत 80.90 रहा। यहां पर पुरूष मतदान का प्रतिषत 81.32 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 80.40 रहा। नगर पंचायत राजनगर में मतदान का कुल प्रतिषत 75.83 रहा। यहां पर पुरूष मतदान का प्रतिषत 77.22 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 74.22 रहा। नगर पंचायत हरपालपुर में 77.52 प्रतिषत मतदाताओं ने मत डाले। यहां पर पुरूष मतदान का प्रतिषत 77.77 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 77.23 रहा। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में जिले के 9 नगरीय निकायों में 2 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। इनमें नौगांव व महाराजपुर नगर पालिका सहित 7 नगर पंचायतें खजुराहो, बिजावर, बड़ामलहरा, बक्स्वाहा, गढ़ीमलहरा, चंदला एवं लवकुषनगर षामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें