नई आय सीमा को स्पष्ट करें जेटली : आम आदमी पार्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

नई आय सीमा को स्पष्ट करें जेटली : आम आदमी पार्टी

clarify-new-income-bracket-which-will-get-subsidy-benefit-aap
धनी लोगों के लिए एलपीजी सब्सिडी खत्म करने की केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार से पूछा है कि वह स्पष्ट करे कि किस आय सीमा तक के लोगों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। आप ने बयान जारी कर कहा, सरकार को स्पष्ट कर देना चाहिए कि नई आय सीमा क्या होगी, जिसमें सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जेटली को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी तरह के लोगों का क्या मतलब है, क्योंकि वह केंद्रीय कैबिनेट में सबसे धनी मंत्री हैं, जिनके पास 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर निम्न मध्य आय वर्ग के लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाता है, तो पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने कहा, हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर निम्न मध्य वर्ग को लाभ से वंचित किया जाता है, तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी। वित्तमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार धनी लोगों के लिए एलपीजी सब्सिडी खत्म करने पर विचार कर रही है। जेटली ने कहा था, भारत को अगला महत्वपूर्ण निर्णय करना है कि क्या मेरी तरह के लोग एलपीजी सब्सिडी लेने के हकदार हैं।

एलपीजी उपभोक्ताओं को वर्तमान में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं और इसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें बाजार दर पर सिलेंडर खरीदना होता है। सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 414 रुपये है, जबकि इसकी बाजार दर 880 रुपये है। आप ने कहा, जेटली की तरह के लोगों को जिनकी संपति 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है या जिनकी मासिक आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें वास्तव में सब्सिडी की जरूरत नहीं है और सरकार को पहले सुनिश्चित करना चाहिए कि डीजल पर चलने वाले एसयूवी सब्सिडी वाले डीजल पर नहीं चलें।

कोई टिप्पणी नहीं: