भारत हमारे लिए सबसे तेज बढ़ते बाजारों में से एक: ट्वीटर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

भारत हमारे लिए सबसे तेज बढ़ते बाजारों में से एक: ट्वीटर

twitter-india-sharp-market-users-further
सोशल नैटवर्किंग वैबसाइट ट्वीटर की उपाध्यक्ष (वैश्विक मीडिया) कैटी जैकब स्टेनटन ने आज कहा कि भारत कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में और अधिक निवेश कर रही है।

स्टेनटन का यह बयान भारत में इंटरनैट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच आया है। उद्योग संगठन आईएएमएआई के अनुमान के अनुसार इस साल के आखिर तक भारत इंटरनैट उपभोक्ताआें की संख्या के लिहाज से अमरीका को पीछे छोड़ देगा। स्टेनटन ने यहां एचटी लीडरशिप समिट में कहा, ‘‘भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। यह हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। हम यहां और अधिक निवेश करेंगे।’’  उन्होंने कहा कि अमरीका स्थित ट्वीटर के लिए अब 78 प्रतिशत ट्रैफिक अमरीका के बाहर से आता है जो कि उदीयमान बाजारों की बढ़ती महता का परिचायक है। 

नवीनतम त्रैमासिक रपट के अनुसार 30 सितंबर 2014 को समाप्त तिमाही के दौरान ट्वीटर के औसत मासिक सक्रिय उपयोक्ता 28.4 करोड़ थे। बड़े मीडिया पर सोशल मीडिया के प्रतिकूल असर के बारे में उन्होंने कहा कि ट्वीटर मीडिया कारोबार में प्रौद्योगिकी कंपनी है।

कोई टिप्पणी नहीं: