देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 67 करोड डालर घटकर 314.88 अरब डालर पर आ गया जबकि इससे पिछले सप्ताह यह 315.55 अरब डालर रहा था। रिर्जव बैंक.आरबीआई. की ओर से जारी साप्ताहिक आंकडे के अनुसार आलोच्य सप्ताह विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए) भी 67 करोड डालर कम होकर 289.39 अरब डालर रह गई। यह चौदह नवंबर को समाप्त सप्ताह में 290.06 अरब डालर रही थी। वहीं स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 19.73 अरब डालर पर स्थिर रहा।
केंद्रीय बैंक के अनुसार विशेष आह्रण अधिकार (एसडीआर) भी 4.22 अरब डालर पर टिका रहा। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित राशि घटकर 1.51 अरब डालर पर आ गया जबिक इसके पिछले सप्ताह यह 1.52 अरब डालर रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें