जम्मू-कश्मीर से उत्तर भारत जाने वाली 30 ट्रेनें रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 नवंबर 2014

जम्मू-कश्मीर से उत्तर भारत जाने वाली 30 ट्रेनें रद्द

ठंड के मौसम के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति को लेकर आशंकित रेलवे ने 31 दिसम्बर से करीब डेढ महीने के लिए 30 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय किया है।

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में भी सरकारी कार्यालय के दस्तावेजों को ले जाया गया है। अब सरकारी कामकाज कुछ दिनों तक यहीं से होगा। रेलवे ने कोहरे के कहर से बचने के लिये इस साल 31 दिसंबर से 15 फरवरी, 2015 तक 30 ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने कोहरे की आशंका के चलते इन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें उत्तर भारत की हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘कोहरे की वजह से 36 ट्रेनों के संचलन पर 31 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच असर पड़ेगा। इनमें से 30 पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार आंशिक रूप से रद्द और दो के रूट में बदलाव किया जाएगा।’ गौर हो कि कोहरे के कारण कई बार ट्रेनें दो-दो दिन तक विलम्ब हो जाती  हैं। हालांकि इससे बचने के लिये कई कवायदें की गयी हैं।

वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस आगरा कैंट-नयी दिल्ली इंटरसिटीनयी दिल्ली-जालंधर कैंट एक्सप्रेस सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला-श्रीगंगानगर इंटरसिटी दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस नयी दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस नयी दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस सियालदा-दिल्ली एक्सप्रेस दानापुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस नयी दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ का रूट बदला गया है।



कोई टिप्पणी नहीं: