नरेंद्र मोदी का नेपाल का दौरा छोटा होने से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

नरेंद्र मोदी का नेपाल का दौरा छोटा होने से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन

modi-shortens-nepal-visits-only-to-visit-kathmandu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल का दौरा छोटा ही होगा। उन्होंने जनकपुर, लुम्बिनी और मुक्तिनाथ जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। हालांकि वह 26-27 नवंबर को काठमांडू में होने जा रहे 18वें सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

दौरे के रद्द होने की खबर आते ही नेपाल के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। नेपाल के जनकपुर, बीरगंज और राजविराज जिलों में दौरा रद्द करने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। दुकानें बंद कर दी गईं। कई लोगों को आरोप था कि नेपाल सरकार ने मोदी को पर्याप्त सुरक्षा देने में असमर्थता जताई इसलिए दौरा रद्द करना पड़ा। लोग मोदी के दौरे की मांग करते हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए।

मोदी का जनकपुर, लुंबिनी और मुक्तिनाथ दौरा रद्द होने की सूचना विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीटर पर दी। उन्होंने बताया कि घरेलू व्यस्तताओं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण प्रधानमंत्री नेपाल दौरे के दौरान सिर्फ काठमांडू जाएंगे। हालांकि उन्होंने आशा जताई कि मोदी की जल्द ही जनकपुर, लुंबिनी और मुक्तिनाथ जाने का समय निकाल सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: