मैसी ने हैटट्रिक के साथ तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

मैसी ने हैटट्रिक के साथ तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड

messi-becomes-highest-goal-scorer-in-la-lega
स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने सेविला के खिलाफ मैच में न केवल हैट्रिक गोल दागते हुए ला लीगा में नया इतिहास रचा बल्कि टीम की 5-1 की शानदार जीत में भी अहम भूमिका निभाई। मैच का पहला गोल मेसी ने 21वें मिनट में किया। इसके बाद 72वें मिनट में गेंद को दूसरी बार गोलपोस्ट में भेजने के साथ ही मेसी ने ला लीगा में सर्वाधिक 252 गोल करने का कीर्तिमान भी कायम कर दिया। तीसरा गोल मेसी ने मैच खत्म होने से 12 मिनट पहले किया। मैच के बाद मेसी ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी कल्पना नहीं की थी कि वह ला लीगा में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ला लीगा में इससे पहले सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड टेल्मो जारा (251) के पास था। जारा ने 1955 में एथलेटिक बिल्बाओ क्लब की ओर से खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। जारा का निधन 85 साल की उम्र में फरवरी-2006 में हुआ। ला लीगा में सर्वाधिक गोल का कीर्तिमान कायम बनाने के बाद अर्जेटीनी स्टार मेसी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं महान टेल्मो का कीर्तिमान तोड़ पाऊंगा। मैं ऐसा केवल आप सभी साथियों और प्रशंसकों के समर्थन के कारण कर सका हूं। इस साथ के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

सेविला के साथ इस मैच में बार्सिलोना की ओर से दो अन्य गोल नेमार और इवान राकिटिक ने किए। दूसरी ओर एक अन्य मैच में रियल मेड्रिड ने इबार को 4-0 से हराया जबकि मलागा को एटलेटिको मेड्रिड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: