बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आज आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी:भाजपा: की अगुवाई वाली नरेन्द्र मोदी सरकार केवल अफवाह तथा झूठ बोलकर लोगों से वोट लेकर सत्ता में आयी है और फिर से इसी प्रयास में लगी हुई है । श्री कुमार ने यहां ..संपर्क यात्रा..के क्रम में सुपौल जिले के राघोपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अफवाह और झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है । अगले वर्ष होंने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा फिर से इसी प्रयास में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि बिहार में अब यह होने वाला नहीं है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा और उसके नेता श्री नरेन्द्र मोदी को अच्छी तरह से अब समझ चुके है तथा किसी तरह के भुलावे में आने वाले नहीं है । बिहार के लोग समय आने पर सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे है । उन्होंने कहा कि राज्य के 20 हजार गांव में उनके प्रयास से बिजली पहुंचाई गयी और घर शघर में टीवी लगे 1 इसी टीवी को देखकर लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को वोट मिल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें