कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली देवडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष श्री देवडा के परिजनों को सांत्वना देने के लिए आज मुंबई जा रहे हैं।
श्रीमती गांधी ने अपने संदेश में कहा कि श्री देवडा मुंबई में कांग्रेस की पहचान रहे हैं। उन्होंने आजीवन पार्टी की सेवा की और हर स्थिति में पार्टी के साथ मजबूती के साथ खडे रहे। उन्होंने कांग्रेस नेता तथा केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुख की इस घडी में उनके परिवार के साथ है।
पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री देवडा ने पार्टी की मजबूती के लिए जीवन भर अथक प्रयास किया और पार्टी नेता तथा केंद्रीय मंत्री के रूप में र्समपित और सम्मान के साथ देश की सेवा की। श्री देवडा का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें