सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए विदेश भेजा जायेगा-आदिमजाति मंत्री
  • मंत्री ने नौढि़या बालक छात्रावास का लोकार्पण किया

sidhi news
सीधी 21 नवम्बर 2014     आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने आज सीधी जिले के ग्राम नौढि़या में एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास एवं बाउन्ड्रीबाल का लोकार्पण किया। उन्होंने 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित बी.आर.सी.भवन और गोपालदास मंदिर के पास पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित बाउन्ड्रीबाल लोकार्पित की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक श्री केदारनाथ शुक्ल,धौहनी क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम,वरिष्ठ समाज सेवी श्री के.के.तिवारी,अध्यक्ष नगर पालिका देवेन्द्र सिंह, सरपंच,प्रभारी कलेक्टर मोहित बुन्दास, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिका जिन्दल,एस.डी.एम.जे.पी.यादव,सहायक आयुक्त एल.आर.मीना, सी.एम.एच.ओ. के.के. शुक्ला, नायब तहसीलदार आशीष अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधीक्षक, शिक्षक-शिक्षिकायें तथा छात्र उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रदेश सरकार ने अपार अवसर पैदा किये हैं आवश्यकता है तो अपनी पात्रता विकसित करने की। इसके लिए छात्र-छात्रायें मन लगाकर पढ़ें, पढ़ने की ललक पैदा करें। प्रदेश सरकार पालक पावड़े बिछाये उनका इंतजार कर रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की छात्र-छात्रायें दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में मेरिट में आयें उन्हें आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. तथा उच्च स्तरीय सेवाओं की परीक्षा की तैयारी के लिए दक्षिण भारत एवं दिल्ली के उच्चस्तरीय कोचिंग सेंटर में भेजा जायेगा। पढ़ना छात्रों को है। छात्रों को डाक्टर एवं इंजीनियरिंग के अध्ययन के लिए विदेश भेजा जायेगा। प्रदेश में यह पहला अवसर है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग को विकसित एवं अग्रिम पंक्ति में ले जाने के लिए कृत संकल्पित है और अनेक योजनायें प्रारंभ की है। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए पैसे की कमी कभी आड़े नहीं आयेगी। छात्र पढ़ें पैसे सरकार देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आदिवासी छात्रावासों के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है। सामग्री क्रय करने में किसी भी प्रकार की बेईमानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि बालक एवं कन्या छात्रावास में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए पुस्तकालय बनाकर उसमें दैनिक समाचार-पत्र एवं पत्रिकायें, कलर टी.वी. तथा कम्प्यूटर स्थापित किया जाये। मंत्री ने कन्या छात्रावास में कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत छात्रावासों एवं स्कूलों में बाउन्ड्रीबाल के साथ ही महिला सुरक्षा गार्डों की भर्ती की जायेगी। सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि आदिवासी वर्ग के लोग जब तक पढ़ें-लिखे नहीं होंगे हम सच्चे मायनो में विकसित नहीं कहे जा सकते। प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में इनका भी योगदान आवश्यक है। अतः अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग की बेटे-बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण करें। देश में मध्यप्रदेश राज्य ही ऐसा राज्य है है जहाॅ इस वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अवसर पैदा किये गये हैं। पढ़ने के साथ ही कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों से उनकी प्रतिभा को निखारकर रोजगार दिलाने मे मदद की जायेगी। जबलपुर से सिंगरौली को इन्डस्ट्रियल कारीडोर बनाया जा रहा है। यहाॅ प्रारंभ होने वाली औद्योगिक इकाईयों में 50 प्रतिशत स्थानीय युवा को रोजगार दिया जायेगा। सांसद ने आदिवासी वर्ग के पालकों से भी अपील की कि  वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलायें, बेटे-बेटियों की शादी शीघ्र न करें उन्हें पढ़ने दें इससे सभ्य समाज का निर्माण होने के साथ ही उनके व्यक्तित्व का निखार आयेगा। समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च स्तरीय नौकरी मिलेगी। विधायक केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 68 वर्ष पश्चात  सरकार के लाख प्रयत्नों के बाद भी यदि आदिवासी समाज पिछड़ा है तो उसका मूल कारण अशिक्षा ही है। अतः अब समय आ गया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग अपने बेटे-बेटियों को पढ़ाने के लिए आगे आयें। अपने बच्चों को शत-प्रतिशत स्कूल भेजे ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास हो, वे उच्च अधिकारी बनें, संपन्न बनें। मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को पढ़ाने के लिए छात्रावास, कोचिंग सेन्टर एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी हैं। आगामी दिनों में भारत विश्वगुरू बनने जा रहा है। अमेरिका के कम्प्यूटर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। इसका मूल कारण शिक्षा ही है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के बीच में शिक्षित व्यक्ति अलग ही दिख जाता है। अतः आदिवासी छात्र-छात्रायें पढ़े वे पढ़ने के लिए इच्छा जागृति करें तभी उनके सुनहरे भविष्य का निर्माण होगा। विधायक श्री शुक्ल ने छात्रावास में पुस्तकालय, टी.वी. एवं कम्प्यूटर लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए प्रदेश सरकार ने निःशुल्क किताबें, गणवेश, साइकिल, छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ति, उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए विदेश में पढ़ने की सुविधा, गांव की बेटी योजना जैसी अनेक योजनायें प्रारंभ की है आवश्यकता है तो इनका लाभ लेने की। सहायक आयुक्त मीना ने मंच का संचालन कर विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया

sidhi news
सीधी 21 नवम्बर 2014     आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने आज सीधी के मड़रिया के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मड़रिया के लोगों को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आने से मुक्ति मिलेगी। बुखार, सर्दी, जुखाम तथा अन्य बीमारियों का इलाज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही हो जायेगा। इस मौके पर सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक श्री केदारनाथ शुक्ल,धौहनी क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम,वरिष्ठ समाज सेवी श्री के.के.तिवारी,अध्यक्ष नगर पालिका देवेन्द्र सिंह, सरपंच,प्रभारी कलेक्टर मोहित बुन्दास, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिका जिन्दल, एस.डी.एम.जे.पी.यादव,सहायक आयुक्त एल.आर.मीना, सी.एम.एच.ओ. के.के. शुक्ला, नायब तहसीलदार आशीष अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधीक्षक, शिक्षक-शिक्षिकायें तथा छात्र उपस्थित थे। सांसद रीती पाठक ने कहा कि उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी कड़ी में आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। विधायक केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधायें मुहैय्या होने लगेगी। साधारण बीमारियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक नियमित चिकित्सक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक अंशकालीन चिकित्सक बीमारों का इलाज करेंगे। आगे चलकर प्रसव की सुविधा विकसित की जायेगी। यहाॅ पर बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: