मेरी योजना की नकल कर रहे हैं मोदी : मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

मेरी योजना की नकल कर रहे हैं मोदी : मुलायम

pm-modi-copying-my-scheme-of-adopting-villages-says-mulayam
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए दावा किया है कि गांवों को गोद लेने और शौचालय बनवाने की योजनाएं उनकी नकल हैं। मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, वह (मोदी) गांवों को गोद लेने की बात कर रहे हैं। हमने 1990 में ही गांव को गोद लेने की योजना चलाई थी। प्रधानमंत्री मेरी नकल कर रहे है। मैं यह सब पहले कर चुका हूं। गांवों में शौचालय बनवाने की योजना हमने 1990 में शुरू की थी।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान पर कटाक्ष करते हुए सपा मुखिया ने कहा, गंदगी गरीबी के कारण है, गरीबी मिटा दीजिए, गंदगी अपने आप खत्म हो जाएगी। मुलायम ने इस मौके पर विधायकों और मंत्रियों समेत पार्टी के नेताओं को कम से कम दो-दो गांवों को विकास के लिए गोद लेने की सलाह देते हुए कहा, आप सब लोगों को कम से कम दो-दो गांवों का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। मुलायम ने कहा, यदि आप सब लोग अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें और अपनी जिम्मेदारी समझें, तो परिवर्तन दिखने लगेगा।

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों का स्वागत करते हुए सपा मुखिया ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि यह अच्छा है कि वे विदेश दौरे कर रहे है। हमें अन्य देशों और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध विकसित करने चाहिए तथा दुश्मनी कम करनी चाहिए। मैं उनसे पूछंगा कि कितने देशों से दोस्ताना बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: