जांच के सिलसिले में रामपाल को सतलोक आश्रम ले जाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

जांच के सिलसिले में रामपाल को सतलोक आश्रम ले जाया गया

satpal-aashram-rampal-hariyana
गिरफ्तार किये गये स्वयंभू संत रामपाल को हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच के सिलसिले में रविवार को उसके सतलोक आश्रम ले जाया गया। एसआईटी उससे आश्रम में हथियार समेत मिली अन्य सामग्री के बारे में पूछताछ करेगी। 63 वर्षीय रामपाल को हिसार जिले के बरवाला स्थित आश्रम से 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को आश्रम परिसर में पिछले चार दिन से चल रही सघन तलाशी में काफी चीजें मिली हैं और पुलिस इस बारे में पूछताछ के लिए रामपाल को आश्रम परिसर में ले गयी।
    
रामपाल को अदालत की अवमानना के मामले में गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में पेश किया गया था। बाद में हिसार की एक अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उस पर नये मामले दर्ज किये गये थे। पुलिस ने आज बताया कि आश्रम में कई लॉकर मिले हैं और पुलिस रामपाल से इस बारे में भी सवाल करेगी।
    
रामपाल समर्थकों और पुलिस के बीच गतिरोध के दौरान पांच महिलाओं और एक नवजात की मृत्यु हो गयी थी तथा मंगलवार को हुई झड़पों में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस ने तलाशी अभियान के लिए आश्रम को तीन हिस्सों में बांट दिया है। भूमिगत बंकरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को कल आश्रम से एक बुलेट प्रूफ वाहन, एक तेल का टैंकर, दो ट्रैक्टर और कई दोपहिया वाहन मिले। किले जैसे आश्रम से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद, पेट्रोल बम तथा तेजाब के सिरिंज भी मिले थे। पुलिस ने कहा कि आश्रम बहुत बड़े परिसर में फैला है इसलिए तलाशी अभियान कुछ दिन और चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: