निर्वाचन प्रेक्षक श्री बी.के. शर्मा ने एम.सी.एम.सी कक्ष का किया भ्रमण
- निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की ली जानकारी
टीकमगढ़, 21 नवंबर 2014। नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दौरान टीकमगढ़ जिले के निर्वाचन प्रेक्षक श्री बी.के. शर्मा ने आज एम.सी.एम.सी. कक्ष का अवलोकन किया तथा इलेक्ट्राॅनिक एवं पिं्रट मीडिया की माॅनीटरिंग की प्रक्रिया देखी। श्री शर्मा ने स्थानीय कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया तथा प्राप्त शिकायतों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर लोक सेवा गांरटी के जिला प्रबंधक तथा प्रेक्षक श्री शर्मा ने लाईजनिंग आफीसर श्री के.आर.झा जिला एम.सी.एम.सी. की नोडल अधिकारी एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री शैफाली तिवारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने आज टीकमगढ़ में निर्वाचन संबंधी गतिविधियां की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान स्ट्राँग रूम, मतदान केंद्र तथा मतगणना केंद्र का अवलोकन किया तथा स्थानीय मतदाताओं से मतदान पर्ची एवं अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वाचन व्यय माॅनीटरिंग की भी प्रक्रिया देखी। श्री शर्मा स्थानीय सर्किट हाऊस में कक्ष क्र. पांच में रूके हैं। श्री शर्मा का मो. नं. 9406970139 है। श्री शर्मा निर्वाचन के दौरान जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखंेगे। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी या सूचना देना चाहता है तो वह श्री शर्मा को मोबाईल पर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानकारी दे सकता है। श्री शर्मा प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक लोगों से सर्किट हाऊस में मिलेंगे। श्री शर्मा के लाईजनिंग आफीसर श्री काशीराम झाॅ होंगे जिनका मोबाईल नं. 9425168400 हैै।
निर्वाचन प्रेक्षक श्री कौल ने किया कारी क्षेत्र का भ्रमण , निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की ली जानकारी
टीकमगढ़, 21 नवंबर 2014। नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दौरान निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेने निर्वाचन प्रेक्षक श्री राजेश कौल जिले में लगातार निर्वाचन गतिविधियों का अवलोकन कर रहे है एवं लोगों से इस संबंध में जानकारी तथा सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री कौल ने कारी क्षेत्र का भ्रमण किया तथा उन्होंने इस दौरान स्ट्राँग रूम, मतदान केंद्र तथा मतगणना केंद्र का अवलोकन किया तथा स्थानीय मतदाताओं से मतदान पर्ची एवं अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कारी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। श्री कौल स्थानीय सर्किट हाऊस में कक्ष क्र. एक में रूके हैं। श्री कौल का मो.नं. 08964020674 है। श्री कौल निर्वाचन के दौरान जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखंेगे। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी या सूचना देना चाहता है तो वह श्री कौल को मोबाईल पर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानकारी दे सकता है। श्री कौल के लाईजनिंग आफीसर श्री मनीष जैन होंगे जिनका मोबाईल नं. 08461061156 हैै।
निर्वाचन हेतु मतदान दलों का द्वितीय रेन्डेमाइजेषन सम्पन्न, प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ रेन्डेमाजेशन
टीकमगढ़, 21 नवंबर 2014। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिये आज स्थानीय एन.आई.सी. कक्ष में जिले में 235 मतदान केंद्रों के लिये रिजर्व सहित 296 मतदान दलों के लिये कर्मचारियों का द्वितीय रेन्डेमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रेक्षक श्री बी.के. शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त ई.वी.एम. का रेन्डेमाइजेषन आज
टीकमगढ़, 21 नवंबर 2014। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2014 हेतु ई.वी.एम. मशीनों के रिजर्व (अतिरिक्त) मशीनों का रेंडेमाईजेशन ई.वी.एम. साफ्टवेयर के माध्यम से 21.11.2014 को प्रातः 9 बजे से जिला सूचना केंद्र (एनआईसी) संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर टीकमगढ़ में किया जायेगा। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सामग्री वितरण एवं प्राप्ति दलों का प्रशिक्षण आज
टीकमगढ़, 21 नवंबर 2014। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिये विभिन्न स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। इसी क्रम में शनिवार 22 नवंबर को निर्वाचन के दौरान सामग्री वितरण एवं सामग्राी प्राप्ति दलों का प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण शा.उत्कृष्ट.उ.मा.वि. निवाड़ी, शा.उ.मा.वि. जतारा तथा शा.उ.मा.वि. क्र-2 टीकमगढ़ में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। शनिवार 22 नवंबर को ही मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. क्र. 2 टीकमगढ़ में अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगा। रविवार 23 नवंबर को टीकमगढ़, कारी, बड़ागांव, बल्देवगढ़ तथा खरगापुर क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. क्र-2 टीकमगढ़ में प्रातः 10.30 से होगा। सोमवार 24 नवंबर 2014 को जतारा, पलेरा तथा लिधौरा क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. जतारा में प्रातः 10.30 बजे से होगा। इसी क्रम में मंगलवार 25 नवंबर को निवाड़ी, तरीचरकलां, पृथ्वीपुर तथा जेरोन क्षेत्र के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. निवाड़ी में प्रातः 10.30 बजे से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें