मकाउ ओपन : सिंधु फाइनल में, सेमीफाइनल में हारे प्रनॉय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 29 नवंबर 2014

मकाउ ओपन : सिंधु फाइनल में, सेमीफाइनल में हारे प्रनॉय

sindhu-enters-final-in-makau-open-badminton
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मकाउ ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गईं, लेकिन पुरुष एकल में एचएस प्रनॉय को सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली। विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त और टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सिधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की बुसानान ओंगबुमरुनगपान को 21-14, 21-15 से हराया। यह मैच 42 मिनट चला।

टूर्नामेंट की आठवीं वरीय खिलाड़ी बुसानान और सिंधु के बीच यह अब तक की पांचवीं भिड़ंत थी और हर बार सिंधु विजयी रही हैं। दूसरी ओर, इस 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के तीसरे वरीय खिलाड़ी प्रनॉय को सेमीफाइनल में हांगकांग के विंग की विंसेंट वोंग ने तीन गेम में हराया। वोंग ने यह मैच 60 मिनट में 21-16, 16-21, 21-12 से जीता। विश्व के 34वें वरीय वोंग और 26वें वरीय प्रनॉय के बीच यह तीसरे भिड़ंत थी और वोंग ने पहली बार जीत हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं: