नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हराम के बंदूकधारियों ने धावा बोलकर 100 से अधिक महिलाों अपहरण कर लिया और 35 लोगों की हत्या कर दी. सुरक्षा सूत्रों और निवासियों ने आज बताया कि रविवार को किए गए इस हमले के बाद ग्रामीण अब भी अपहृत किए गये व्यक्तियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं 1बोको हराम के बंदूकधारी 100 से अधिक महिलाों को साथ ले गये और 35 लोगों की हत्या कर दी।
बोर्नो प्रान्त के गुमसुरी गांव से मगे मुख्तार बूबा ने बताया कि बोको हराम के आतंकवादी अपने साथ महिलाों को अपहृत कर ले गये। घटना के चार दिन बाद इसका विवरण प्राप्त हो सका 1 एक अधिकारी ने बताया कि जिस गांव पर आक्रमण किया गया उसकी पहले सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। यह गांव मैडुगुरी से 70 किलोमीटर दूर है । एक सुरक्षा सूत्र ने इस अपह्रतों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें