मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने भारतीय जनता पार्टी और उससे समबद्ध संगठनों पर देश में साम्प्रदायिकता का जहर फैलानें का आरोप लगाते हुए कहा इसके आधार पर चुनावी अस्तित्व को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री येचुरी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि देश में वोट बैंक की गंदी राजनीति की जा रही है और संघ परिवार के लोग लालच देकर धर्मान्तरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र का स्वरूप प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि एक ओर संघ परिवार लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है और दूसरी ओर वह इस पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग करता है। उन्होंने धर्म का अथर स्पष्ट करते हुए कहा कि यह आत्म और परमात्मा के बीच का पवित्र संबंध है तथा संविधान ने यह अधिकार दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें