वाड्रा के मामले में सेकी जा रही हैं राजनीतिक रोटियां : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014

वाड्रा के मामले में सेकी जा रही हैं राजनीतिक रोटियां : कांग्रेस

bjp-politicising-vadra-issue
कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि श्री राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे का मुद्दा बार बार उठा कर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व समेत कुछ दल और व्यक्ति राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां एक बयान में कहा कि हरियाणा की पिछली सरकार द्वारा गठित तीन वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों की समिति ने एक विस्तृत रिपोर्ट में श्री वाड्रा के जमीन मामले से जुडे सभी मुद्दों को खारिज कर दिया था।  

उन्होंने कहा कि इस मामले से जुडी हर फाइल को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राज्य की भाजपा सरकार की है । उन्होंने कहा कि जांच कमेटी के गठन से संबंधित फाइल से जुडे कुछ कागजात यदि गुम हो गये हैं तो राज्य सरकार इस बारे में कोई भी जांच कराने को स्वतंत्र है लेकिन ऐसे आधारहीन मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक दुष्प्रचार या बदले की भावना से नहीं किया जाना चाहिए। 

श्री सुरजेवाला ने कहा कि जो राजनीतिक दल या व्यक्ति यह मुद्दा उठा रहे हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि कुछ कागज गायब होने से इस पूरे मामले की मेरिट पर क्या असर पडा है। यह सार्वजनिक तथ्य है कि जांच कमेटी के गठन का आदेश जांच समिति की रिपोर्ट तथा उसके द्वारा संबंधित अधिकारी से पूछे गये सवालों के जवाब आज भी सरकारी फाइल पर उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: