बिहार में गया जिले के अतरी प्रखंड के जेठियन गांव से आज नालंदा जिला के राजगीर स्थित वेणुवन तक बौद्ध िभक्षुओं ने पदयात्रा निकाली. जिसमें 13 देशों के हजारों बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा की शुरूआत बौद्ध िभक्षुओं ने सूतपाठ से किया 1 इस पदयात्रा में श्रीलंका. थाईलैंड. वियतनाम. म्यांमार. नेपाल. कंबोडिया. भूटाट. और भारत समेत विश्व के 13 देशों के हजारों बौद्ध श्रद्धालु एवं पर्यटक शामिल हुये 1 पदयात्रा में शमिल श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान बुद्ध भी बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद जेठियन होते हुये इसी रास्ते से राजगीर गये थे और अपना उपदेश दिया था।
बौद्ध भिक्षु भंते ज्ञानवंश ने बताया कि भगवान बुद्ध के संदेशों को जनशजन तक पहुंचाने और विश्व में शांति का संदेश देने के उद्देश्य से इस पदयात्रा की शुरू आत की गयी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें