अमित शाह के खिलाफ काफी सबूतः सीबीआई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 दिसंबर 2014

अमित शाह के खिलाफ काफी सबूतः सीबीआई

cbi-claims-proofs-against-amit-shah-in-sohrabuddin-fake-encounter
सीबीआई ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख फेक एनकाउंटर मामले से खुद को बरी करने की अपील का विरोध किया है। सीबीआई का कहना है कि उसके पास अमित शाह के इस मामले में शामिल होने के सबूत हैं। सीबीआई के वकील ने सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि चार्जशीट में शाह के खिलाफ सबूत और गवाहों के बयान हैं। वहीं, शाह के वकील एसवी राजू का कहना था कि किसी भी इंसान पर अफवाहों के आधार पर आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं।

इससे पहले बचाव दल ने कहा था कि कांग्रेस ने इस मामले में शाह को फंसाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया था। सुनवाई के दौरान अपनी बारी आने पर शिकायतकर्ता रूबबुद्दीन शेख की वकील अनुभा रस्तोगी ने अदालत से कहा कि उन्होंने सोचा था कि सीबीआई ज्यादा समय तक बहस करेगी लेकिन उसने सिर्फ 30 मिनट में ही बहस खत्म कर दी। इसलिए, वह तैयारी करके नहीं आईं। सीबीआई ने उन्हें अगले मंगलवार को अपना पक्ष रखने को कहा है। इस मामले में अदालत ने अमित शाह को पेश नहीं होने की छूट दी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: