बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने राज्य में पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री चौधरी ने यहां पार्टी की सदस्यता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे देश में सदस्यता अिभयान चलाया जा रहा हैं। बिहार में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं गया में 50 से 60 हजार सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है।
कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बूढ़ा सुग्गा पोस नहीं मानता.. वाले बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया और कहा कि श्री मांझी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और कोई भी बयान दायरे में रहकर देना चाहिए। शब्दों के चयन पर उन्हें ध्यान देना होगा मुख्यमंत्री पद किसी जाति विशेष का नहीं होता।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें