स्पीकर कोर्ट कल अंतिम बार सुनेगा बागी जदयू विधायकों का पक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 दिसंबर 2014

स्पीकर कोर्ट कल अंतिम बार सुनेगा बागी जदयू विधायकों का पक्ष

jdu-rebail-last-hearing-tomorrow
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड :जदयू: के 04 बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष का कोर्ट कल अंतिम बार सुनवाई करेगा. जदयू के बागी विधायक अजीत कुमार. राजू सिंह. सुरेश चंचल और पूनम देवी के वकील ने आज विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिये समय देने की मांग की.  सभाध्यक्ष ने बागी विधायकों को और ज्यादा समय देने से इंकार करते हुए कल अंतिम सुनवाई के लिये बुलाया है । अब स्पीकर कोर्ट कल शाम साढ़े चार बजे अंतिम बार बागियों का पक्ष सुनेगा.

गौरतलब है कि राज्यसभा उप चुनाव के दौरान पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ मतदान करने के कारण सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से लिखित तौर पर शिकायत की थी कि बागी जदयू विधायकों ने स्वेच्छा से पार्टी का त्याग कर दिया है इसलिये उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाये 1 स्पीकर कोर्ट ने इस शिकायत पर सुनवाई के बाद पहले ही श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू समेत चार अन्य बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कर दी है। यह मामला अभी उच्च न्यायालय में है ।

कोई टिप्पणी नहीं: