मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर मूल्र्विर्धत कर .वैट.में चार .चार फीसदी की वृद्वि करने और सिगरेट पर लगने वाले वैट पर 14 फीसदी की कमी करने का आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेट्रोल पर अब तक लगने वाले 27 फीसदी वैट की जगह 31 फीसदी और डीजल पर लगने वाले 23 फीसदी कर की दर में वृद्वि करते हुए 27 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। इससे सरकार को 220 करोड रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सिगरेट पर लगने वाले वैट को 27 फीसदी से कम कर 13 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। कर में की गई कमी कारण तस्करी की वजह से प्रदेश के राजस्व में हो रही हानि को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि वैट मे की गई वृद्वि के कारण सिगरेट की तस्करी बढ गई थी और उससे मिलने वाले राजस्व में कमी आयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें