बच्चों ने धुमधाम से मनाया नवीन स्कूल भवन उद्घाटन एवं विद्यालय वार्शिकोत्सव कार्यक्रम
झाबुआ---आॅक्सफोर्ड एमीनेन्ट अकेडमी माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा के विद्यार्थियों ने बड़े धमधाम से वार्शिकोत्सव मनाया। वार्शिकोत्सव के बाद ग्राम आमलीपठार स्थित नव निर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन किया गया। इस षुभ अवसर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया एवं डाॅ. रामषंकर चंचल द्वारा श्री पास्कल भूरिया द्वारा रचित भीली लोक गीतों की आॅडियों सी.डी. का विमाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ रामषंकर चंचल थे एवं अध्यक्षता श्री सुरबानसिंह वास्केल ने की। छात्रों द्वारा अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार से मंच तक भीली नृत्य पर थिरकते हुए किया गया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का श्री गणेष किया गया। सर्वप्रथम महान है तु सुजान है गीत पर बालिकाओं द्वारा प्रार्थना नृत्य किया ततपष्चात बच्चों नें भीली लोक नृत्य, राजस्थानी नृत्य घुमर की षानदार प्रस्तुति दी। संस्था प्रमुख श्री पास्कल भूरिया द्वारा षाला गतिविधि प्रतिवेदन पड़ा गया। कार्यक्रम में पालको एवं मेहमानों ने बडे उत्साह से भाग लिया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत आधुनिक युग में श्रणव कुमार लघु नाटिका की पालकों, अतिथियों एवं मेहमानों ने खुब प्रसंषा की। मुख्य अतिथि डाॅ. रामषंकर चंचल ने अपने उद्बोधन में कहा षिक्षा बच्चों के जीवन की पहली कड़ी है जिससे वह जीवन जीना सिखता है। जीवन में सघर्श करना पड़ता है लेकिन संघर्श से हार कभी नहीं मानना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सुरबानसिंह वास्केल ने अपने जीवन में आए संघर्श पर प्रकाष डालते हुए कहा हमें मेहनत करनें से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। हमें प्रयास करते रहना चाहिए सफलता हमें मिल ही जायेगी। कार्यक्रम में पुर्व विधायक जेवियर मेड़ा, कसन मेंड़ा, जवा मेड़ा, बदिया वसुनिया, डाॅ सिमोन डामोर, बेन्जामिन निनामा विषेश रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में षिक्षक श्री जामसिंह भाबोर, प्रितेष भूरिया, प्रविण डोडियार, प्रकाष कटारा, डेनिस गुण्डिया, श्रीमती विनीता भूरिया एवं आषा चैहान का विषेश सहयोग रहा। संचालन प्रवीण डोडियार एवं विनीता भूरिया द्वारा किया गया आभार श्री पास्कल भूरिया ने माना।
शारदा विद्या मंदिर की पत्रिका को राज्य स्तरीय प्रथम पुरुस्कार
झाबूआ---स्थानीय शारदा विद्या मंदिर की उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी अपनी विशिष्ट पहचान है। संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न नूतन प्रस्तुतियाॅ दी गई जो आज भी जनमानस के जेहन में ताजा हैं, चाहे फिर वह एकहजार से अधिक बच्चों द्वारा मंचित ‘रामायण’ हो या ‘अच्युतम’ हो। विगत वर्षो से संस्था द्वारा लगातार स्तरीय पत्रिका ‘नचिकेता’ का प्रकाशन किया जा रहा हैं जिसे स्थानीय जनता द्वारा हमेशा सराहा गया है। वर्ष 2012-13 हेतु माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय पत्रिका प्रतियोगिता में ‘नचिकेता’ को प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ है। इस स्वर्णिम उपलब्धी पर संस्था संचालक द्वय श्री ओमप्रकाश शर्मा व श्रीमती किरण शर्मा, प्राचार्य श्री सुरेश दुबे व संस्था के वरिष्ठ अध्यापकगण सर्वश्री देवेन्द्र व्यास, मीना शुक्ला, आशा त्रिवेदी, शीला सक्सेना, सहित समस्त स्टाॅफ ने संपादक मण्डल की श्रीमती दीपशिखा तिवारी व रविन्द्र नायक को बधाई दी है
माॅ त्रिपुरा स्कूल आॅफ नर्सिंंग के विद्यार्थियों को सुयश
झाबूआ---स्थानीय माॅ त्रिपुरा स्कूल आॅफ नर्सिंग, झाबुआ में अध्ययनरत जी. एन. एम. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के शतप्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया हैं। प्रथम वर्ष में अध्ययनरत मंजु डावर ने 74 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, नतीशा भुरीया ने द्वितीय स्थान तथा रिंकु कनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष में 84 प्रतिशत अंक के साथ भावसिंग डोडियार ने प्रथम, मीना नायक ने द्वितीय तथा नटवर डोडीयार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर संचालक श्री ओमप्रकाश शर्मा, प्राचार्य श्री अल्पित गाॅधी, वरिष्ठ प्राध्यापक रिबु सर, कपिल सर सहित समस्त स्टाॅफ ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है।
मातृत्व की मां मरियम का ग्रोटो पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया
झाबुआ---झाबुआ से 17 किमी दूर कैथोलिक चर्च गोपालपुरा के नवीन नवापाडा में मातृत्व की मां मरियम मिल्क ग्रोटो पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य याजक एवं प्रवचक उदयपुर डायसिस के बिषप डाॅ. देवप्रसाद गणावा ने लगभग 3 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मां के पास अपनी मन्नतें, मांग, प्रार्थना निवेदन लेकर आये है। मां मरियम अपने भक्तों से यही कहती है कि तुम मेरे पुत्र प्रभु यीषु के वचन का पालन करों। बिषप गणावा ने मास्टर धनसिंह द्वारा भीली गीत रचना पर बधाई भी दी। मिल्क ग्रोटो समिति के संयोजक के सी माल ने मिल्क ग्रोटो के बारे में बताया कि जब मां मरियम ने अपने पुत्र प्रभी यीषु को जन्म दिया तब वहां के राजा हेरोद को पता चला कि अदभुत बालक का जन्म उसके प्रांत में हुआ है उसे मारने के लिये उस प्रांत के सभी दो वर्श से कम उम्र के बालकों को मारने का आदेष दे दिया। तब मां मरियम व उसके बालक पिता संत जोसफ को दूत द्वारा संदेष प्राप्त होने पर बेतलेहम छोडकर मिस्त्र देष जाते है, तभी जाते समय रास्ते में मां मरियम ने अपने पुत्र बालक प्रभु यीषु को स्तनपान करवाया था। उस स्थान पर भव्य ग्रोटो बना है उसी की याद में नवीन नवापाडा में भी मिल्क ग्रोटो बनाया गया है। मिस्सा पूजा मंे कैथोलिक डायसिस के चांसलर फादर पीटर खराडी, इंदौर के फादर जेवियर, डायसिस के सचिव फादर थोमस पीए, गोपालपुरा के सहायक पुरोहित रफायल भाबर, कनोनियन आश्रम के फादर राजू मैथ्यू, जीवन ज्योति के संचालक फादर अजीत कटारा, यूथ डायरेक्टर झाबुआ के फादर सोनू वसुनिया, फादर आलोक, फादर मनोज, फादर सिल्वेस्टर, फादर पीटर कटारा, ने भाग लिया। गोपालपुरा चर्च के संचालक फादर अनिल केरकटटा ने समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार माना। इस अवसर पर के सी माल द्वारा संकलित नोवेना पुस्तक बिषप डाॅ. देवप्रसाद गणावा को सरपंच जोसफ माल ने भेंट की। बाईबिल पाठ का वाचन एडवर्ड गणावा व विनिता ने किया। समारोह में पूर्व झाबुआ विधायक जेवियर मेडा, फ्रांसिस कटारा, विताल भाबोर, जोसफ माल, राजू बारिया, राजू कटारा ने भाग लिया। संगीत की प्रस्तुति फादर रफायल भाबोर व मास्टर धनसिंह के दल द्वारा की गई। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंषानुसार भारतीय जनता पार्टी को विष्व की सबसे बडी राजनैतिक दल बनाने के लिये पूरे देष में भाजपा का सदस्यता का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक रविवार को स्थानीय हाउसिंग बोर्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चे प्रदेष कार्यकारिणी की प्रवक्ता श्रीमती मोहिनी जायसवाल व श्रीमती उर्मिला इंद्रस उपस्थित थी। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेष सरकार की कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विष्वस्तरीय प्रसिद्धी के कारण अब पूरे देष की निगाहे भाजपा पर ही टिकी है तथा लोग स्वप्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। भाजपा महिला मोर्चे को भी अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिये टोल फ्री नंबर 18002662020 पर मिस्ड काॅल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलवायें। बैठक में सदस्यता अभियान के अलावा स्वच्छता अभियान के बारे में भी विस्तृत से चर्चा कर महिलाओं में स्वच्छता व नैतिकता का बढावा देने की बात कही। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पडियार, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता भूरिया, श्रीमती केसरी बेन, श्रीमती निवेदिता सक्सेना, श्रीमती रोषन आरा, श्रीमती रईसा कुरेषी, श्रीमती निर्मला हिहोर, प्रतिभा षर्मा, श्रीमती ज्योति उपस्थित थी। उक्त जानकारी श्रीमती निवेदिता सक्सेना द्वारा दी गई।
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
झाबुआ ---- कलेक्टर कार्यालय के सभकक्ष में समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक संपन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. ने की। बैठक में विभागवार समयावधि पत्र, जनसुनवाई, जनशिकायत, सी.एम.हेल्पलाइन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।
अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधी बैठक संपन्न
झाबुआ ---अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधि बैठक विगत 12 दिसम्बर को कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री बी.चन्द्रषेखर ने की। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव सहित समिति के षासकीय एवं अषासकीय सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत किये गये प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं आवष्यक निर्णय लिय गये है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणांे में निराकरण में एक माह से अधिक समय नहीं लगना चाहिए। अधिनियम के तहत राहत राशि में शासन द्वारा बढोतरी की गई है इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये।
मेघनगर रूट पर प्रातः 5 बजे से बस संचालन के लिए परिवहन विभाग से परमिट प्राप्त करे
झाबुआ ---ऐसे बस मालिक जो कि झाबुआ से मेघनगर रूट पर प्रातः 5 बजे एवं मेघनगर से रात्रि 10 बजे बस संचालित करना चाहता है वह बस मालिक जिला परिवहन कार्यालय में वाहन के अस्थाई परमिट हेतु आवेदन प्रस्तुत करे। कार्यालय द्वारा तत्काल परमिट जारी किया जाएगा एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा हेतु पुलिस बल भी दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक तत्काल कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर परमिट प्राप्त करें एवं उक्त मार्ग पर यात्री वाहन का संचालन करे। जिससे आम जनता को यातायात की सुविधा दी जा सके।
एक लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत
झाबुआ --- जिले के तहसील झाबुआ में श्री मुन्ना पिता कालिया निवासी उमरिया दरबार की नदी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वैध वारिस को आर्थिक अनुदान राषि कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा स्वीकृत की गई है।
मृतक मुन्ना पिता कालिया निवासी उमरिया दरबार तहसील झाबुआ की नदी में डुबने से मृत्यु होने पर उसके वैध वारिस उसके भाई श्री मुकेश एवं उसकी बहन मरची पिता कालिया को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राषि तत्काल वितरित करने के आदेष कलेक्टर ने दिये है।
माह दिसम्बर के लिए केरोसिन आवंटित
झाबुआ ----आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा माह दिसम्बर के लिए 894489 लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। अन्त्योदय परिवारों तथा प्राथमिक परिवारों को 5-5 लीटर केरोसिन निर्धारित दर अनुसार वितरण किये जाने के निर्देश सेल्समेन को दिये गये है। जारी केरोसीन का विकास खण्डवार पुनरार्वटन किया गया है। विकासखण्ड पेटलावद के लिए 149309 लीटर केरोसीन, विकासखण्ड थांदला के लिए 162063 लीटर, विकासखण्ड रामा के लिए 129915 लीटर, विकासखण्ड रानापुर के लिए 148834 लीटर, विकासखण्ड मेघनगर के लिए 140165 लीटर, विकासखण्ड झाबुआ के लिए 164212 लीटर केरोसीन का आवटंन जारी किया गया है।
वनाधिकार पत्रो के अपील में आये प्रकरणो का पुनः परीक्षण करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
झाबुआ ---कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर की कोर्ट में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित अपील के प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने की। ग्राम डूमपाडा के 20 एवं ग्राम लालू डूंगरा के 1 आवेदक की अपील में सुनवाई की गई। सभी अपीलकत्र्ताओं का पुनः स्थल निरीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा करने के लिए आदेश कलेक्टर न्यायालय में पारित किया गया। ग्राम काकडकुआ के धूमसिंह छाना एवं करडावद बडी के श्री अनसिंह को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने के लिए आदेशित किया गया। सुनवाई में अनुपस्थित रहने की दशा में अपील नस्तीबद्ध कर दी जाएगी।
आज 15 दिसम्बर को जिले के 2415 स्कूलो में प्रतिभा पर्व का आयोजन हुआ
झाबुआ ----आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की समस्त 2415 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आज 15 दिसम्बर 2014 को एक साथ प्रतिभा पर्व का आयोजन किया गया। प्रतिभा पर्व के अंतर्गत शालेय व्यवस्था की स्थिति एवं बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का विभागीय स्तर पर जायजा लिया गया, ताकि सुधार हेतु प्रयास किए जा सके। इसमें जिले के द्वितीय स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रतिभा पर्व के दौरान शालाओ का निरीक्षण किया गयां।
प्रतिभा पर्व के दौरान इन बिन्दुओं का हुआ मूल्यांकन
शालेय व्यवस्था मूल्यांकन के अंतर्गत प्रार्थना सभा की स्थिति, बच्चों की स्वच्छता व स्वास्थ्य की स्थिति, शाला में राष्ट्रीय त्यौहार मनाने एवं समुदाय सहभागिता की स्थिति, बच्चों का सामान्य ज्ञान व अभिव्यक्ति, शाला स्तर पर संधारित अभिलेखो की अद्यतन स्थिति, पाठयक्रम स्थिति, सहशैक्षिक क्षैत्रों व व्यक्तिगत सामाजिक गुणों में बच्चों की स्थिति, डी एवं ई गे्रड बच्चों की पहचान व फालोअप, शाला कार्य/गृह कार्य/ प्रोजेक्ट कार्य की स्थिति आदि का मूल्यांकन किया गया। प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन पत्रो का 15 से 23 दिसम्बर तक सत्यापनकर्ता अधिकारियों द्वारा शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र एवं शालेय व्यवस्था/मूल्यांकन प्रपत्र का सत्यापन कार्य किया जाएगा।
मर्ग का 01 प्रकरण कायम:ः-
झाबूआ--फरियादी खीमचन्द्र पिता बदहिंग चरपोटा, उम्र 40 वर्ष निवासी बड़ा गुड़ा ने बताया कि मृतक रमेश पिता बदहिंग चरपोटा, उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ा गुड़ा ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। प्र्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 82/14, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें