झारखण्ड में यूपीए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। संताल परगना प्रमण्डल के कुल 18 विधानसभा सीटों में से काॅग्रेस 7-8 सीटों पर जीत हासिल करेगी। दुमका प्रत्याशी सगेन सागेन मुर्मू, शिकारीपाड़ा प्रत्याशी राजा मराण्डी व जामा प्रत्याशी मार्शल मुर्मू के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे काॅग्रेस के झारखण्ड प्रभारी बी0 के0 हरिप्रसाद ने कहा 17 दिसम्बर को शिकारीपाड़ा व महगामा में काॅे्रग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी चुनावी सभाओं को संबोधित करेगें। नशाबंदी पर देश के युवाओं के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए काॅग्रेस के झारखण्ड प्रभारी बी0 के0 हरिप्रसाद ने कहा जिस राज्य गुजरात से नरेन्द्र मोदी आते हैं उस राज्य मे 7 हजार करोड़ रुपये के शराब का व्यवसाय होता है।
पहले गुजरात में नशाबंदी को खत्म किया जाना चाहिए। वरिष्ठ काॅग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत व के0 एन0 त्रिपाठी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बी0 के0 हरिप्रसाद ने कहा सरकार के छः महीनें बीत गए, अबतक एक भी काम नहीं हुआ। महात्मा गाँधी को गाली तथा हिन्दू-मुस्लिम दंगा में ही भाजपा विश्वास रखती है। उन्होनें कहा साक्षी महाराज ने गाँधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महान बतलाया था। बी0 के0 हरि प्रसाद ने कहा देश का पहला आतंकवादी गोड्से था। अजमल कसाव व गोड्से में कोई फर्क नहीं है। पिछले 50 वर्षों तक काॅग्रेस की सरकार चलती रही किन्तु फिर भी उसे आदिवासियों की याद नहीं आई, दिन सोमवार (15 दिसम्बर) को दुमका के हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिये भाषण पर जिला काॅग्रेस कमिटी कार्यालय में उसी दिन टिप्पणी करते हुए काॅग्रेस के झारखण्ड प्रभारी बी0 के0 हरि प्रसाद ने कहा झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता। गोधरा कांड में चार हजार आदिवासी बच्चे फंसे हैं।
गुजरात की कुल 8 प्रतिशत आदिवासी आबादी में 80 प्रतिशत आबादी अभी भी विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रालय की कोई जानकारी मोदी में नहीं है। प्रधानमंत्री नेहरु के वक्त आदिवासी पंचशील योजना बनी थी। ठक्क्र बापा के नेतृत्व में आदिम जाति सेवा मंडल बनाया गया था। ट्राईबल सबप्लान व स्टेट में ट्राईबल डवलपमेंट काॅंसिल बनाया गया था। यूपीए सरकार ने जमीन का मालिकाना हक आदिवासियों को दिया। एकलव्य विद्यालय की स्थापना की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा बीजेपी ट्राईबल से नफरत करती रही है। यूएनओ में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था भारत में कहीं आदिवासी नहीं हैं। बी0 के0 हरि प्रसाद ने कहा मोदी जी की कथनी व करनी में बड़ा अन्तर है। विधानसभा चुनाव में करोड़ो रुपये सिर्फ प्रचार पर खर्च किये जा रहे। कालाधन वापसी पर मोदी सरकार ने यूटर्न ले रखा। 6 हजार 2 सौ करोड़ रुपये का लोन अडानी को दे दिया गया।
उद्योगपतियों की सरकार बन गई है मोदी सरकार। छत्तीसगढ़ में चालीस आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाऐं वर्ष 2012 में घटित हुई थीं। जलियामारी नामक स्थल पर दुराचार किया गया था। एक लाख बीस हजार आदिवासी विस्थापन का दंश इस राज्य में झेल रहे हैं। 11 हजार महिलाओं के गायब होने पर सुप्रिम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े हाथों लिया था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, कृष्णानंद झा, दुमका से काॅग्रेस प्रत्याशी सगेन सागेन मुर्मू, अमिता रक्षित, डा0 सुशील मराण्डी, महेशराम चन्द्रवंशी, नगर अध्यक्ष, संजीत कुमार ंिसंह, प्रेम साह, व अन्य महिला-पुरुष नेतागण मौजूद थे।
अमरेन्द्र सुमन
दुमका
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें