मुंबई हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल आतंकवादी संगठन लश्कर.ए. तैय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तानी अदालत ने आज जमानत दे दी। पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने लखवी को जमानत दी है। लश्कर के सात आतंकवादियों ने जमानत की अर्जी दी थी जिनमें लखवी भी था। लेकिन वकीलों की हडताल के कारण उसकी जामनत याचिका का विरोध नहीं हो सका।
लखवी 26 नवंबर 2008 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए हमले के सात आरोपियों में से एक था जिसपर मामला चल रहा था एवं छह अन्य अभी जेल में ही हैं। मुंबई हमले में 172 लोगों की मौत हो गई थी जिसके लिए जरर शाह के साथ लखवी को मुख्य आरोपी बताया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें