गोडसे मुद्दे पर लोकसभा में भारी हंगामा. कार्यवाही बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2014

गोडसे मुद्दे पर लोकसभा में भारी हंगामा. कार्यवाही बाधित

ls-disturbed-over-godse
प्रश्नकाल स्थगित करने की विपक्ष की मांग नहीं मानने पर लोकसभा में आज सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थिगित करनी पडी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि श्री कौशलेंद्र कुमार और श्री वेणुगोपाल की तरफ से उन्हें प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस मिला है लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया है। प्रतिदिन प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस मिल रहा है और यह सब ठीक नहीं है इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।      

इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया। इसी बीच कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि गांधी जी के हत्यारे को महत्व दिया जा रहा है और उन्हें देश भक्त कहा जा रहा है। यह जनता का और देश अपमान है। इसी दौरान विपक्ष के सभी सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए और .हे राम हे राम गांधीजी  के हत्यारे को मिला सम्मान. नारा लगाते रहे। शोर शराबे के बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल जारी रखा लेकिन जब हंगामा बहुत बढ गया तो उन्होंने दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: