रूस उन्नत हेलीकॉप्टर बनाने का कारखाना भारत में लगाएगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

रूस उन्नत हेलीकॉप्टर बनाने का कारखाना भारत में लगाएगा

narendra-modi-india-factory-make-in-india-putin
विदेशी कंपनियों से भारत में कारखाने लगाकर निर्माण और निर्यात करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को गुरुवार को एक नया भागीदार मिला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ साझा प्रेस कान्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि रूस अपने उन्नत हेलीकॉप्टर का भारत में सौ फीसदी निर्माण करने पर राजी हो गया है। रूस भारत में निर्मित अपने हथियारों का निर्यात भी कर सकेगा। 

गुरुवार को शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस ने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हुए पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों और मल्टी रोल परिवहन हेलीकॉप्टरों के सह निर्माण पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि रूस भारत को बेचे जाने वाले हथियारों के उपकरणों और कलपुर्जों के निर्माण के लिए कारखाना भी यहां स्थापित कर सकता है। रूस सुखोई एमकेआई 30 लड़ाकू विमानों का भारत में निर्माण भी जल्द ही शुरू करने वाला है। 

कोई टिप्पणी नहीं: