रूस को कोई भी देश भयभीत और अलग थलग नहीं कर सकता : पुतिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 21 दिसंबर 2014

रूस को कोई भी देश भयभीत और अलग थलग नहीं कर सकता : पुतिन

no-can-scare-russia-said-putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के मामले में अपने देश पर लगाये जाने वाले प्रतिबंधों के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि कोई भी देश रूस को भयभीत और अलग थलग नहीं कर सकता है। राजधानी मास्को में श्री पुतिन ने कल कहा..कोई अन्य देश हमें भयभीत नहीं कर सकता है और न ही हमें बंधन में बांध सकता है या अलग थलग कर सकता है। अभी तक ऐसा कोई नहीं कर सका है और न ही आगे भी कर पायेगा।.. 

उन्होंने कहा कि रूस को हालांकि कुछ मुश्किलों से गुजरने के लिए और संप्रभुता .स्थिरता और समाजिक एकता पर आने वाले खतरों का समुचित जवाब देने के लिए जरूर  ही तैयार रहना होगा. उल्लेखनीय है कि रूस पर यूरोपीय संघ और पश्चिमी देशों ने कई तरह के आर्थिक और आवागमन पर प्रतिबंध लगाये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: