पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान को एक बार फिर चेतावनी दी है कि उनके उत्तेजनात्मक रूख से सरकार के साथ उनकी बातचीत और उनके द्वारा उठाए गये मुद्दों को हल करने में बाधा पैदा हो सकती है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के प्रवक्ता मुसद्धिक मलिक कहा कि सरकार इमरान खान की माँग के अनुसार चुनावों की जाँच के लिए आयोग नियुक्त करना चाहती है किन्तु उत्तेजनात्मक रूख अपनाने से इसमें बाधा आ सकती है।
मलिक ने लाहौर में इमरान खान के भाषण के तुरंत बाद टी.वी. चैनल से कहा कि दोनों पक्ष के बीच चुनाव की जाँच के लिए आयोग की नियुक्ति पर बातचीत हो चुकी है लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय तभी हो सकता है जब इमरान खान की पार्टी उत्तेजनात्मक स्थिति पैदा करने की राजनीति छोड़नी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें