पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 50 भारतीय मछुआरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 50 भारतीय मछुआरे

pakistan-arrested-50-indian-fisherman
पाकिस्तान ने गुरुवार को 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 10 नौकाएं जब्त कर लीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नौकाओं में सवार 50 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की जलसीमा में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक गिरफ्तार मछुआरों को पुलिस को सौंपा जाएगा और उनके खिलाफ पाकिस्तान की जलसीमा में अनाधिकृत प्रवेश के लिए मामला दर्ज किया जाएगा। नवंबर महीने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन के समापन के अगले ही दिन पाकिस्तान ने 35 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की थी।

मछुआरों और एक आम नागरिक को कराची के मलिर जेल में सजा पूरी करने के बाद रिहा किया गया था और स्वदेश वापसी के लिए वाघा सीमा सैन्य चौकी पर पहुंचाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: