भारत की प्राचीन विधा योग को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र हर साल २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने जा रहा है। भारत में योग की शिक्षा सदियों से चली आ रही है। अब स्वूâलों में योग सिखाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की जमकर वकालत की थी। उन्होंने २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने की भी बात कही थी। मोदी की इस पहल का १७० देशों ने समर्थन किया था।
भारत में योग प्राचीन काल से चल रहा पर इसे लोकप्रिय बनाने में योग गुरू बाबा रामदेव की अहम भूमिका है। योग की लोकप्रियता विदशों में भी खूब है। एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ करोड़ अमेरिकी नियमित योग करते हैं। अन्य देशों में भी योग करने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। कई गंभीर बीमारियों में योग से काफी लाभ हुआ है। इसलिए अब विदेशों में भी डॉक्टर इलाज के दौरान योग की सलाह देने लगे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें