न्यायमूर्ति प्रथम पटनायक झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 22 दिसंबर 2014

न्यायमूर्ति प्रथम पटनायक झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश

patnaik-took-oath-as-judge
न्यायमूर्ति प्रथम पटनायक ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रुप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश बीरेन्द्र सिंह ने आज यहां एक सादे समारोह में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रुप में शपथ दिलाई. वह झारखंड उच्च न्यायालय के 14 वें न्यायाधीश नियुक्त किये गये है । 
     
इससे पहले न्यायमूर्ति पटनायक ओडिशा उच्च न्यायालय मे अतिरिक्त न्यायाधीश के रुप मे कार्य कर रहे थे. उन्हें मिलाकर अब झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 14 न्यायाधीश हो गये है । झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश समेत 25 स्वीकृत पद है ।

कोई टिप्पणी नहीं: