पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में सेना द्वारा संचालित आर्मी पब्लिक स्कूल पर आज तहरीके तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमला करके 120 से अधिक बच्चों सहित 140 लोगों को गोलियों से भून डाला स्कूली बच्चों पर आतंकवादी हमले की खबर फैलते ही दुनियाभर में सनसनी फैल गई। गमजदा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पेशावर के लिए रवाना हो गये और आतंकवादियों के विरूद्ध अभियान की निगरानी करने की घोषणा की।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत या खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री परवेज खत्ताक ने मीडिया को बताया कि हमले में 84 बच्चे मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी स्कूल में सीमा पर तैनात रेंजरों की वर्दी पहनकर दाखिल हुए थे। मृतकों की संख्या 104 है तथा अब तक 83 शव मिल चुके हैं। सूचना मंत्री शाह फरमान के अनुसार सेना ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। आतंकवादियों की संख्या छह से आठ बतायी गई है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले को राष्ट्रीय त्रासदी करार दिया है तथा वह आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए स्वयं पेशावर रवाना हो गये। पाकिस्तान के अखबार दि नेशन के अनुसार प्रान्त के मुख्यमंत्री परवेज खत्ताक ने संवाददाताों से बातचीत में मृतकों की इस संख्या की पुष्टि की है। इस बीच पाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि कुछ बच्चों को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें