सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने मंगलवर को कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई थी. उन्होंने बताया कि सुनंदा को जहर दिया गया था. बस्सी ने कहा, 'मेडिकल बोर्ड से जो रिपोर्ट आई है उसमें उनकी मौत की वजह अप्राकृतिक और जहर के काण हुई थी. मामले में अज्ञात शख्स के खि‍लाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जो कुछ भी जरूरी होगा किया जाएगा.' 

कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमई मौत से पर्दा उठाने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने लीला पैलेस होटल के स्टाफ से पूछताछ की थी. इसी होटल में सुनंदा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर को 17 जनवरी 2014 को लीला पैलेस होटल के कमरा नंबर 345 में मृत पाया गया था. मृत्यु से पहले सुनंदा और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के बीच ट्विटर पर बहस हुई थी. यह बहस शशि थरूर के साथ मेहर के कथित ‘अफेयर’ को लेकर हुई थी.

एम्स मेडिकल बोर्ड के मुताबिक, तीन डॉक्टरों की टीम ने विसरा रिपोर्ट की दोबारा जांच के बाद सुनंदा के शरीर में जहर के अंश की पुष्टि की थी, लेकिन जहर के प्रकार का खुलासा नहीं कर पाए थे. एम्स मेडिकल बोर्ड ने ये रिपोर्ट 27 सितंबर 2014 को तैयार की थी और 30 सितंबर को सरोजनी नगर थाने में सौंप दी थी.

कोई टिप्पणी नहीं: