200 आतंकवादी पीओके से भारतीय सीमा में घुसपैठ को तैयार : सेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

200 आतंकवादी पीओके से भारतीय सीमा में घुसपैठ को तैयार : सेना


पीओके से 200 आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताक में हैं। यह कहना है श्रीनगर में 16वीं कोर के प्रमुख ले. जन केएच सिंह का। घुसपैठ की यह कोशिश पीर पंजाल रेंज इलाके से हो सकती है। यह भी जानकारी आ रही है कि पीर पंजाल रेंज के पार 36 जगहों पर आतंकी जमावड़ा है। आतंकी अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले हमले की ताक में बताए जा रहे हैं।


 शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़ शोपियां के खरोट में हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत के 65वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजकीय अतिथि के रूप में आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 25 जनवरी को भारत पहुंच जाएंगे, और 27 जनवरी तक रहेंगे। इस यात्रा के दौरान बराक ओबामा की पत्नी मिशेल उनके साथ रहेंगी, और दोनों राजधानी नई दिल्ली के अतिरिक्त ताजमहल देखने के लिए आगरा भी जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: